Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

28-29 मार्च को घाटशिला में दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन

माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च को पावड़ा महाल भवन घाटशिला में होगा. महासम्मेलन की तैयारी को लेकर देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित महाल भवन पावड़ा में समीक्षा बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: माझी पारगना महाल धाड़ दिशोम का 15वां दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन आगामी 28-29 मार्च को पावड़ा महाल भवन घाटशिला में होगा. महासम्मेलन की तैयारी को लेकर देश परगना बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में घाटशिला स्थित महाल भवन पावड़ा में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में धाड़ दिशोम के परगना बाबा, माझी बाबा एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. 


बैठक के बाद नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी के माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि इस सामाजिक महासम्मेलन में असम, बंगाल समेत राज्य के कई क्षेत्र चाईबासा, राजनगर, पटमदा, बहडागोडा, सरायकेला समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के  परगना व माझी बाबा शिरकत करेंगे. बैठक में आदिवासी संथाल समाज के भाषा संस्कृति, पूजा पद्धति, रीति-रिवाज, न्याय प्रणाली, जन्म से मृत्यु तक के क्रियाकलाप को संरक्षित कर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेसा कानून के तहत समाज का संचालन कर विकास के मुख्य धारा से समाज को जोड़ने पर चर्चा की जाएगी.

 


बैठक में मुख्य रूप से तोरोप पारगना बाबा हरिपदो मुर्मू, दसमत हांसदा, बैजू टुडू,  चांद्राय हांसदा, पारगना आयो पुन्ता मुर्मू, पद्मावती हेंब्रम, घाट पारगना बाबा लखन मार्डी, दुला मुर्मू, देश पारानिक दुर्गा चरण मुर्मू, यादव टुडू, लेदेम किस्कू, विरेन टुडू, मार्शाल मुर्मू, शत्रुघ्न मुर्मू शास्त्रि हेंम्ब्रोम, भादो मुर्मू, रामचंद्र टुडू, बिंदे सोरेन, श्याम टुडू आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही