Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोपाल-धनबाद स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, सांसद ढुल्लू महतो रहे मौजूद

सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद से दिल्ली व बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने के लिए वे प्रयासरत हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : भोपाल-धनबाद उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बुधवार की रात 11.14 बजे धनबाद पहुंची. ट्रेन करीब निर्धारित समय से 3 घंटे 54 मिनट विलंब से धनबाद स्टेशन पहुंची. सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. स्टेशन पर कई रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे.


ट्रेन को धनबाद से उद्घाटन स्पेशल के रूप में ही पुनः भोपाल के लिए रवाना किया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन 27 फरवरी से भोपाल से तथा 1 मार्च से धनबाद से सप्ताह में तीन दिन नियमित रूप से चलेगी. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

 

इस मौके पर सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि धनबाद से दिल्ली व बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराने के लिए वे प्रयासरत हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी. कहा भोपाल-धनबाद स्पेशल ट्रेन शुरू होने से कोयलांचल के लोगों को मध्य प्रदेश की राजधानी से सीधा रेल संपर्क मिल गया है, जिससे व्यापार, शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुलेंगी. उन्होंने फिर दोहराया कि यदि राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराती है, तो अगले छह माह के भीतर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में कार्य शुरू कराया जा सकता है.

 

स्वागत समारोह में डीआरएम अखिलेश मिश्र, सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थशारथी, सुनील चौधरी, बॉबी पांडेय, मुकेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही