Search

 
 
 

Bokaro News: रानी तालाब के पास ऑटो पलटने से नानी-नाती की मौत

Bokaro News: राना तालाब के पास पैसेंजर को लेकर जा रहा ऑटो पलट गया. हादसे में महिला और उसके डेढ़ साल के नाती की मौत हो गई. एक ही घर के दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया.
 
अस्पताल में घायलों के परिजन

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड स्थित रानी तालाब के समीप एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में एक महिला और करीब डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई. हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.  जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:

मृतकों की पहचान कनकलता देवी और जगन्नाथ मंडल के रुप में हुई है. दोनों घटियाली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. वहीं, टोटो चालक अशोक मंडल भी घटियाली का ही रहने वाला है. 

 

जानकारी के अनुसार, टोटो में चालक समेत करीब छह लोग सवार थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. रिश्ते में दोनों नानी और नाती थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही