Search

 
 
 

कोडरमा में पोतों ने पीट-पीट कर दादा की ले ली जान

 

Koderma : कोडरमा में घरेलू विवाद में बुजुर्ग को उसके पोतों ने ही पीट-पीट कर मार डाला. यह दुखद घटना घटी है नवलशाही थाना क्षेत्र के धूमाडीह में. यहां के 70 वर्षीय बासुदेव महतो को उसके पोतों ने पीट-पीट कर मार डाला. बासुदेव महतो के बेटे का नाम महाबीर महतो है. महाबीर के दो बेटों ने अपने दादा की हत्या कर दी.

घरेलू झगड़े ने ले लिया बड़ा रूप

महाबीर महतो के घर में पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसे लेकर घर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. मृतक के छोटे पुत्र अशोक यादव ने बताया कि हमारे यहां पिछले काफी दिनों से घरेलू विवाद के कारण अक्सर झगड़े होते थे और कभी-कभी ये बड़े भी बन जाते थे. इसकी वजह से ही मेरे बड़े भाई मनोज यादव के दोनों पुत्रों अजीत यादव और उज्ज्वल यादव ने मार-मार कर मेरे पिता की हत्या कर दी.

थाने में मामला दर्ज, पोतों के साथ बड़ा बेटा भी फरार

घटना को लेकर नवलशाही थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिया और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमासदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से ही मनोज यादव अपने पूरे परिवार (आरोपी दोनों बेटे भी) के साथ फरार हो गया है. उधर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही