Search

 
 
 

ग्रेटर नोएडा : स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

Lagatar Desk : शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बस के इंजन में लगी. इसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा हो गया. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है.
 
बस में आग
  • पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
  • मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

Lagatar Desk :  ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

 

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, यात्रा के दौरान बस में जलने की गंध आ रही थी. यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर पर बस में धूम्रपान करने का आरोप लगाया है. यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने बस के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर और कंडक्टर हंसते रहे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी.

 

 

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बस के इंजन में लगी. इसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा हो गया. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है.

 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, बस कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी. जेवर के पास आग लगने की सूचना मिलते ही चार फायर टेंडर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. करीब 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जबकि दम घुटने और आग की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई.

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. 

 

 

पीएमओ के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

 

बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की.

 

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही