Search

 
 
 

गुजरात : कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

गुजरात के वलसाड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कपराडा क्षेत्र में कुंभघाट के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है.
 

Lagatar Desk :  गुजरात के वलसाड जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कपराडा क्षेत्र में कुंभघाट के पास कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है. इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई.

 

जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. कार सवार सभी आंबा जंगल क्षेत्र के रहने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. 

 

कपराडा से नानापोढ़ा जा रहे थे कार सवार 

जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कपराडा से नानापोढ़ा की ओर जा रहे थे. तभी कुंभघाट के पास सामने से आ रहे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई. 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  वहीं सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.


जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने हटवाया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही