Search

 
 
 

गुजरात : प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ महादेव के दर्शन किये, पूजा-अर्चना की, कुंभाभिषेक किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन किये और विधिवत पूजा-अर्चना की.
 

Ahmedabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को गुजरात के सोमनाथ में प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन किये और विधिवत पूजा-अर्चना की.

 

 

पीएम मोदी ने एक विशेष यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम का समापन किया. इसके बाद उन्होंने 11 पवित्र स्थानों से लाये गये जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया.

 

 

 

इस क्रम में सूर्य किरण टीम ने एयर शो किया और मंदिर पर पुष्प वर्षा की. इससे पूर्व 75 ढोल, शंख और डमरू की गूंज के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया.. पारंपरिक वेशभूषा में 100 लड़कियों ने कलश नृत्य पेश किया.

 

 इसके बाद यहां पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को नमन किया, फूल अर्पित किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पूर्व श्री मोदी ने यहां एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया.

 

बता दें कि प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर  यहां सोमनाथ अमृत पर्व-2026 का आयोजन किया गया है. पीएम मोदी मंदिर परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे.

 

वेअमृत महोत्सव के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अहम बात यह है कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमनाथ यात्रा से संबंधित अपनी तस्वीरें साझा की हैं.

 

उन्होंने लिखा, सोमनाथ में हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है. फिर से बने मंदिर के भक्तों के लिए दरवाजे खुलने के 75 साल पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ आये हैं.

 

लिखा कि वह दिन सच में भारत की सभ्यता की यात्रा में एक मील का पत्थर था.खबरों के अनुसार पीएम मोदी व-डोदरा में शाम 5 बजे सरदार धाम'का लोकार्पण करेंगे और एक वजनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 7 बजे वडोदरा में प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही