Search

 
 
 

खाड़ी युद्ध : भारत के दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर गल्फ ऑफ ओमान में प्रवेश किया

भारत के झंडे वाले 20 जहाज खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार वहां फंसे भारतीय जहाजों में  LPG लोड की जा रही है.अहम बात यह है कि ईरान ने  5 देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित राह देने की बात कही है
 
भारत की ओर बढता LPG लदा टैंकर

New Delhi : पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच खबर मिली है कि भारत के दो LPG टैंकर BW ELM और BW TYR  होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर गल्फ ऑफ ओमान में इंटर कर गये हैं. इन पर 90 हजार टन LPG

 

हालांकि भारत के कई तेल और गैस से लदे जहाज अभी भी इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं और निकलने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार दोनों LPG टैंकर साथ-साथ चल रहे हैं. 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गल्फ ऑफ ओमान में आगे बढ़ रहे हैं. 

 

सूत्रो के अनुसार भारत के सात जहाज दो दिनों से यूएई के नज़दीक समुद्र में लंगर डाले खड़े थे. अब दो LPG टैंकर सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कर गये हैं. अब क्रूड ऑयल लदे पांच भारतीय जहाज अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.

 

जानकारी सामने आयी है कि  टैंकर BW ELM और BW TYR इस समय ओमान गल्फ में मौजूद है. दोनों पर भारत के झंडे के झंडे लगे हुए हैं, BW ELM कुल लंबाई (225.27 मीटर और चौड़ाई 36.62 मीटर है. BW TYR की लंबाई  225 मीटर और चौड़ाई 36.6 मीटर है.  

 

भारत के झंडे वाले 20 जहाज खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार वहां फंसे भारतीय जहाजों में  LPG लोड की जा रही है.अहम बात यह है कि ईरान ने  5 देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित राह देने की बात कही है

 

 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है. अराघची ने भारत समेत चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाज़ों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है.

 
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही