Search

 
 
 

Gumala News: चैनपुर में धक्का मार एंबुलेंस नहीं हुई स्टार्ट, अस्पताल ले जाने में देरी से मरीज की मौत

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कथित कमी और समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumala: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कथित कमी और समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के चलते बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. 
मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध नहीं था. बच्ची करीब तीन घंटे तक अस्पताल में अचेत पड़ी रही. साथ ही तत्काल रेफर करने के लिये एंबुलेंस उपलब्ध था. 


परिजनों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस खराब होने के कारण चालू नहीं हो सकी. कई लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया. लेकिन एंबुलेंस चालू नहीं हो सका, अंत में मजबूर होकर परिजनों ने निजी वाहन से गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

 

इसे भी पढ़ें:


प्रेम नगर निवासी राज कुमार लोहरा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शिवानी कुमारी को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से उसकी जान चली गई. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चैनपुर अस्पताल का घेराव कर हंगामा किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही