Search

 
 
 

Gumala News: बाइक सवार 2 दोस्त पुल से गिरे, दोनों की मौके पर मौत, एक ने कूदकर बचाई जान

मछली खाने की इच्छा दोस्तों के बीच अंतिम दिन का काल बनकर आया. मामला गुमला सदर थाना क्षेत्र के खरका पुल का है. जहां बाइक सवार 3 दोस्तों में 2 की पुल से गिरने से मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार तीसरे दोस्त ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. जो गंभीर रूप से घायल है.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumala: मछली खाने की इच्छा दोस्तों के बीच अंतिम दिन का काल बनकर आया. मामला गुमला सदर थाना क्षेत्र के खरका पुल का है. जहां बाइक सवार 3 दोस्तों में 2 की पुल से गिरने से मौत हो गई. वहीं, बाइक पर सवार तीसरे दोस्त ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. जो गंभीर रूप से घायल है.

 

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बड़काडीह की ओर जा रहे थे. रास्ते में मंगरा उरांव ने मछली खाने की इच्छा जताई, जिसके बाद तीनों खरका की ओर मछली खरीदने के लिए निकल पड़े. लेकिन पुल के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

स्थानीय लोगों ने तीनों को मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद मंगरा उरांव और चरकू उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सूरज उरांव का इलाज जारी है. 

 

मृतकों की पहचान गुमला सदर थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी 25 वर्षीय मंगरा उरांव और 24 वर्षीय चरकू उरांव के रूप में हुई है. वहीं, घायल सूरज उरांव ने समय रहते बाइक से छलांग लगा थी, जिससे उसकी जान बच गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही