Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: आग की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चों की मौत

Gumla: जिले में आग लगने की दो अलग-अलग अत्यंत दुखद घटनाओं में दो मासूम बच्चों की झुलसकर मौत हो गई. दोनों बच्चों को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था,
Advertisement
Advertisement

Gumla: जिले में आग लगने की दो अलग-अलग अत्यंत दुखद घटनाओं में दो मासूम बच्चों की झुलसकर मौत हो गई. दोनों बच्चों को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. यह घटनाएं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं, जिनमें खेलने के दौरान बच्चे आग की चपेट में आ गए. 


पहली घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सरिता गांव की है. जानकारी के अनुसार, नमन लुगून पुआल के ढेर में लेटा हुआ था. इसी दौरान साथ में खेल रहे दूसरे बच्चों ने गलती से माचिस जला दी और पुआल में आग लग गई. नमन इस आग की लपटों से बाहर नहीं निकल पाया और वह 90% तक झुलस गया. 

 

दूसरी घटना पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबीरा गांव में हुई. शोभा कुमारी भी पुआल के पास खेलते समय अचानक आग की चपेट में आ गई. इस घटना में वह 80% तक झुलस गई. दोनों बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने तुरंत उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया. रिम्स पहुंचने से पहले ही दोनों मासूमों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही