Search

 
 
 

गुमला: चैनपुर थाना प्रभारी को ACB रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Ranchi: गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को रांची ब्रांच एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी शैलेश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi: गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को रांची ब्रांच एसीबी की टीम ने थाना प्रभारी शैलेश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

 

थाना प्रभारी शैलेश कुमार पर आरोप है कि वो पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे. पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है, लेकिन पुलिस वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने एसीबी से इसकी शिकायत की.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी ने थाना प्रभारी को रिश्वत के रुपए के साथ पकड़ लिया. एसीबी टीम ने 15 मिनट तक उनके आवास की भी तलाशी ली और उन्हें अपने साथ रांची ले गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही