Search

 
 
 

परिवहन विभागः रेवेन्यू कलेक्शन में रांची टॉप पर, दूसरे नंबर पर जमशेदपुर

Ranchi: परिवहन विभाग ने रेवेन्यू कलेक्शन पर जोर दिया है. इसमें रांची टॉप पर है. रांची से 2936.16 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है. जमशेदपुर दूसरे नबंर पर है. जमशेदपुर से 1982.48 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है.
 
  • जनवरी में परिवहन विभाग को अब मिल चुका है 85.24 करोड़ राजस्व

Ranchi: परिवहन विभाग ने रेवेन्यू कलेक्शन पर जोर दिया है. इसमें रांची टॉप पर है. रांची से 2936.16 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है. जमशेदपुर दूसरे नबंर पर है. जमशेदपुर से 1982.48 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है. तीसरे नंबर पर धनबाद है. धनबाद से 1659.01 करोड़ रुपए राजस्व मिले हैं. हजारीबाग से 1378.98 और बोकारो से 852.03 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई है.


परमिट जारी करने में टॉप पर हजारीबाग


परमिट जारी करने के मामले पर हजारीबाग टॉप पर है. यहां से 73,500 परमिट जारी किए गए. दूसरे नंबर पर पश्चिमी सिंहभूम है. पश्चिमी सिंहभूम से 26,894 परमिट जारी किए गए. रांची से 18,522 परमिट जारी किए गए. दुमका से 17,719 परमिट जारी किए गए. पांचवे नंबर पर पलामू है. पलामू से 6585 परमिट जारी किए गए. 


36.54 लाख डिजिटल लर्निंग लाइसेंस जारी


परिवहन विभाग ने अब तक 36 लाख 54 हजार 470 डिजिटल लर्निंग लाइसेंस जारी किया है. वहीं 32 लाख 80 हजार 169 डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया है. 76 डिजिटल ड्राइविंग स्कूल लाइसेंस जारी किया जा चुका है. इन सभी से परिवहन विभाग को 389.43 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है.


 वाहनों का सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन करने वाले टॉप फाइव जिले


•    रांची- 17 लाख 23 हजार 414 वाहनों का रजिस्ट्रेशन
•    पश्चिमी सिंहभूम- 12 लाख 15 हजार 866 रजिस्ट्रेशन
•    धनबाद – 10 लाख तीन हजार 810 रजिस्ट्रेशन 
•    हजारीबाग- छह लाख 79 हजार 406 रजिस्ट्रेशन
•    बोकारो- पांच लाख 72 हजार 692 रजिस्ट्रेशन

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही