Search

 
 
 

गुमला: प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने नदी में लगाई छलांग

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटोली गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है.
 

Gumla : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाटोली गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है.

 

जानकारी के अनुसार नावाटोली निवासी 30 वर्षीय विकास एक्का सफी नदी पुलिया पर अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था. इसी दौरान उसकी प्रेमिका से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बहस बढ़ने पर आवेश में आकर विकास ने अचानक करीब 20 फीट ऊंचे पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी.

 

अचानक हुई इस घटना से उसके साथ मौजूद दोनों दोस्त घबरा गए. उन्होंने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद विकास को पानी से बाहर निकाला. गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

 

घटना के बाद निजी वाहन से उसे तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण उसके एक पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है.

 

बेहतर इलाज और एक्स-रे की सुविधा के लिए उसे सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

मौके पर मौजूद दोस्तों के अनुसार विकास काफी गुस्से में था और उसने बिना सोचे-समझे यह कदम उठा लिया. घटना के बाद नावाटोली और आसपास के इलाकों में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही