Search

 
 
 

चतरा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की चपेट में आए 2 बाइक सवार, दोनों की मौत, महिला गंभीर

जिले में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर जंगल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने दो बाइकों को रौंद दिया.
 

Chatra : जिले में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर जंगल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार हाइवा ने दो बाइकों को रौंद दिया.

 

मृतकों की पहचान जांगी गांव निवासी 25 वर्षीय सौरव पंडित और हजारीबाग निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है. घायल महिला कंचन देवी, सौरव की मां बताई जा रही हैं.

 

जानकारी के अनुसार सौरव पंडित अपनी मां के साथ बाइक से हजारीबाग में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे.

 

हादसे में सौरव पंडित की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया गया.

 

दूसरी ओर, अमन कुमार को एक कार चालक द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. कंचन देवी की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही