Search

Gumla: खोरा माध्यमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण

Gumla News: भारत विकास परिषद गुमला के तत्वावधान में गुमला जिले के खोरा माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा.
 
खोरा माध्यमिक विद्यालय में किया गया पौधारोपण

Gumla News: भारत विकास परिषद गुमला के तत्वावधान में गुमला जिले के खोरा माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए ‘मां के नाम एक पेड़’ लगाने का संकल्प दिलाया गया. विद्यार्थियों ने अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया.

इसे भी पढ़ें:

भारत विकास परिषद की ओर से बताया गया कि विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध होने के बाद उन्हें फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे अपने घर अथवा उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण कर सकें. इससे विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होने के साथ-साथ भविष्य में हरियाली बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है. बच्चों को इस अभियान से जोड़कर आने वाली पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाया जा सकता है. भारत विकास परिषद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही