Search

 
 
 

गुमलाः पारिवारिक विवाद में भाई की हत्या, तीन गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई़, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.
 

Gumla : गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नोहटा गांव में पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया. जिसमें एक भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. वारदात के बाद डुमरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि नोहटा गांव में घरेलू विवाद को लेकर भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है. वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है.

इस संबंध में पुलिस ने डुमरी थाना मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अरुण मुंडा (35 वर्ष), सुरेंद्र मुंडा उर्फ जग्गू (26 वर्ष) और गोपाल मुंडा (46 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 3 फीट लंबा लकड़ी का डंडा, खून से सना ईंट और पत्थर का टुकड़ा बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही