Search

गुमला :  लघु सिंचाई प्रमंडल का क्लर्क 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Gumla :  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने गुमला के लघु सिंचाई प्रमंडल में पदस्थापित लिपिक (क्लर्क) राहुल प्रताप को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

 

जानकारी के अनुसार, लिपिक राहुल प्रताप ने एग्रीमेंट पेपर को कार्यपालक अभियंता के पास भेजने के एवज में रिश्वत की मांग थी. जिसकी शिकायत वादी सनोज राम ने एसीबी से की थी.

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया. आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. 

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. वहीं विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की तैयारी की बात कही जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp