Search

 
 
 

Gumla :  छह दिनों से लापता व्यक्ति का सड़ा-गला शव बंद घर से बरामद

Gumla News : जानकारी के अनुसार, फगुआ झोरा जिस घर में रहते थे, वह कई दिनों से बंद था. सोमवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़ा. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो फगुआ झोरा की लाश सड़ी-गली अवस्था में मिली.
 
शव बरामद
  • क्रेशर की देखरेख के लिए घर में रहता था व्यक्ति
  • तेज दुर्गंध आने पर हुआ मामले का खुलासा

Gumla News :  जिले के बसिया थाना क्षेत्र के बिम्बियारी रोड स्थित एक क्रेशर के समीप एक बंद घर से सोमवार को एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय फगुआ झोरा के रूप में हुई है. वह घर में रहकर क्रेशर की देखरेख करता था और पिछले 16 नवंबर से लापता था.  

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, फगुआ झोरा जिस घर में रहते थे, वह कई दिनों से बंद था. सोमवार को मकान से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा तोड़ा. पुलिस ने घर की तलाशी ली तो फगुआ झोरा की लाश सड़ी-गली अवस्था में मिली. 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फगुआ झोरा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक के पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही