Search

 
 
 

गुमला : बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की पेट पर मारी लात, गर्भ में पल रहे जुड़वा शिशुओं की मौत

गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रा केमता टोली गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. आरोप है कि जेठ द्वारा गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने से उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
 

Gumla : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रा केमता टोली गांव में पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. आरोप है कि जेठ द्वारा गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने से उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति बसंत कुमार साहू अपने घर के सामने टेंपो खड़ा करने के लिए शेड का निर्माण करा रहे थे. इसी दौरान उनके बड़े भाई उदय प्रताप साहू ने निर्माण पर आपत्ति जताई. दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

 

बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ता देख बसंत की पत्नी सीमा कुमारी, जो करीब सात माह की गर्भवती थीं, बीच-बचाव करने पहुंचीं. इसी दौरान आरोप है कि गुस्से में उदय प्रताप साहू ने सीमा कुमारी के पेट पर जोरदार लात मार दी. वार लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं और दर्द से कराहने लगीं.

 

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल बसिया रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ में पल रहे जुड़वा शिशुओं की मौत हो चुकी है.

 

इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पीड़ित पति ने बसिया थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी बड़े भाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही