Search

 
 
 

सिमडेगाः अवैध शराब के धंधे में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जलडेगा थाना क्षेत्र के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. सिंहारजोर जामडीह निवासी कृष्णा सिंह को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस की टीम.

Simdega : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. सिंहारजोर जामडीह निवासी कृष्णा सिंह को गुरुवार को जेल भेज दिया गया. 


ज्ञात हो कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंहारजोर जामडीह गांव स्थित कृष्णा सिंह के घर में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने 25 मार्च को उक्त घर और बगल की दुकान में छापेमारी कर 196 बोतल अवैध शराब जब्त की थी. कृष्णा सिंह मौके से फरार हो गया था.

 


इस संबंध में जलडेगा थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी. अंततः गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में सिमडेगा एसडीपीओ, ओपी प्रभारी दीपेश कुमार, एसआई किशोर कुजूर, एएसआई संजय सिंह व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही