Search

 
 
 

Gumla News : पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की

Gumla News : जानकारी के अनुसार, कुलदीप यादव दशहरा मनाने के लिए रांची से अपने घर लौटा था. गुरुवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच घर में कुलदीप और उसके पिता हरिनारायण यादव मौजूद थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई.
 
पारिवारिक विवाद में बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला
  • रांची से दशहरा मनाने अपने घर गया था कुलदीप यादव
  • आरोपी पिता का कहना- कुलदीप की सीढ़ी से गिरने से हुई मौत

Gumla News : जिले के पोजेंगा गांव में पारिवारिक विवाद में 40 वर्षीय कुलदीप यादव की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. कुलदीप की मौत से उसकी तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, कुलदीप यादव दशहरा मनाने के लिए रांची से अपने घर लौटा था. गुरुवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच घर में कुलदीप और उसके पिता हरिनारायण यादव मौजूद थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो विवाद में बदल गई.

 

आरोप है कि विवाद के दौरान हरिनारायण यादव ने कुलदीप पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, आरोपी पिता का कहना है कि कुलदीप की मौत सीढ़ी से गिरने के कारण हुई है.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय कुलदीप शराब के नशे में था. विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.घटना के बाद हरिनारायण यादव ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

 

कुलदीप की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस पर्व को परिवार के साथ खुशियां मनाने के लिए कुलदीप घर लौटा था, वही परिवार के लिए जिंदगी भर का गम बन गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही