Search

Gumla : सड़क की बदहाली पर फूटा हराटोली के ग्रामीणों का गुस्सा, निर्माण की मांग

Gumla : बिशुनपुर प्रखंड के बनारी पंचायत स्थित हराटोली गांव के ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने गांव पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही गांव की समस्याओं को भूल जाते हैं.
 
ग्रामीणों ने बताया कि हराटोली से बनारी बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल जाता है. सड़क पर चलना तक मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी रास्ते का उपयोग करना पड़ता है. वहीं, स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से होकर विद्यालय जाते हैं. कीचड़ और जलजमाव के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण की मांग से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. इससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि हराटोली गांव की इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही