Search

 
 
 

गुमला: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में गई जान, चैनपुर में दिनदहाड़े पीट-पीटकर युवक की हत्या

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छिछवानी गांव से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके सनसनी फैली दी. दिनदहाड़े 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार मिंज की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद से दहशत का माहौल है. इस घटना ने लोगों को  स्तब्ध कर दिया हैं.
 

Gumla: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छिछवानी गांव से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई. जिसने पूरे इलाके सनसनी फैली दी. दिनदहाड़े 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार मिंज की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद से दहशत का माहौल है. इस घटना ने लोगों को  स्तब्ध कर दिया हैं. जो चर्चा का कारण बन गया है. 

 

हत्या की मुख्य वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के कारण हुई. मृतक राजेंद्र कुमार मिंज और आरोपी कामिल टोप्पो के बीच महिला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. यह विवाद समय के साथ बढ़ता चला गया. जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई.

 

कहा-सुनी मारपीट में बदला 

बताया जाता है कि मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. कहा-सुनी धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच आरोपी कामिल टोप्पो ने गुस्से में आकर लाठी से राजेंद्र के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि राजेंद्र कुमार मिंज ने मौके पर ही मौत हो गई. 

 

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिवार में मातम का माहौल है. 

 

परिजनों ने बताया विवाद

मृतक के परिजनों ने बताया कि पतरा टोली गांव की एक महिला से मृतक और आरोपी दोनों का संबंध था. महिला पहले से शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे हैं. मृतक राजेंद्र भी विवाहित था और उसके भी 3 बच्चे हैं. इसी रिश्ते को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद था.

 

पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी 

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कामिल टोप्पो को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को ही हत्या का मुख्य वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है. आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही