Search

 
 
 

Gumla : गरीबी का हवाला देकर माओवादी कमांडर ने मांगी राहत, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Gumla News : जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तीन भूपेश कुमार की अदालत ने आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की चार धाराओं में दोषी ठहराते हुए अलग-अलग सजा सुनाई. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. इस कारण उसे प्रभावी रूप से 10 साल जेल में रहना होगा. अदालत ने उस पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
 
सिंबोलिक फोटो

Gumla News : गुमला में 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर राम प्रसाद लकड़ा को अदालत ने 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. सजा सुनाने से पहले राम प्रसाद लकड़ा ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

उसने खुद को गरीब बताते हुए कहा कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है. हालांकि, अदालत ने अपराध की गंभीरता और बरामद हथियारों व गोला-बारूद को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया.

 

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तीन भूपेश कुमार की अदालत ने आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट की चार धाराओं में दोषी ठहराते हुए अलग-अलग सजा सुनाई. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी. इस कारण उसे प्रभावी रूप से 10 साल जेल में रहना होगा. अदालत ने उस पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

 

17 गवाहों ने दी गवाही

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 17 गवाह पेश किये गये. इनमें पुलिस अधिकारी, मुठभेड़ अभियान में शामिल जवान, अनुसंधानकर्ता और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे. अदालत में जब्ती सूची, प्राथमिकी, विशेषज्ञ रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत किये गये. साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी करार दिया.

 

2015 में जंगल में मुठभेड़ के बाद हुई थी गिरफ्तारी

मामला 11 जून 2015 का है. चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही नाला जंगल के पास पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. तत्कालीन एएसपी पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया था. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राम प्रसाद लकड़ा समेत तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया था.

 

पुलिस के अनुसार, उसके पास से छह नियमित राइफल, करीब 300 गोलियां, विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी और अन्य सामान बरामद किये गये थे. पुलिस अभिलेखों के मुताबिक, राम प्रसाद लकड़ा करीब 22 वर्षों तक माओवादी संगठन में सक्रिय रहा था. वह फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही