Bishunpur/ Gumla: बिशुनपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनपुर थाना क्षेत्र के नवाटोली मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें:
बताया जाता है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में मातम पसर गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

