- BOI का कारनामाः बाकी 65 हजार के लिए बैंक के चक्कर लगा रही महिला
Gumla News : बैंक ऑफ इंडिया की गुमला मुख्य शाखा में एक अनपढ़ महिला लीलावती के खाते से बिना अनुमति 1.35 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उसने न तो किसी को अपने खाते से रकम निकालने की अनुमति दी और न ही बैंक जाकर किसी निकासी फॉर्म पर अंगूठे का निशान लगाया. इसके बावजूद उसके खाते से अलग-अलग तारीखों में हजारों रुपये निकलते रहे.
इसे भी पढ़ें
महिला ने इसकी शिकायत बैंक से की. इसके बाद बैंक ने 70 हजार रुपये वापस कर दिए. पीड़ित महिला ने बताया कि बाकी के 65 हजार रुपये के लिए वह बैंक के चक्कर लगा रही है. लेकिन अब तक रुपए उसके खाते में वापस नहीं किये गए. आश्चर्य यह कि इस मामले में बैंक की ओर से महिला को बताया गया कि रकम दूसरी लीलावती के खाते में ट्रांसफर हुई थी. दोनों खाताधारकों का नाम एक ही होने के कारण ऐसी गलती हुई. इस दलील पर अब बैंक की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

