Gumla News : जिले के भरनो में पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश के बाद थाना परिसर में तस्करी के लिए पकड़े गए 26 मवेशियों को किसानों के बीच वितरित कर दिया. पुलिस ने सभी मवेशियों को किसानों को जिम्मेनामा एवं पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज के साथ सौंपा.
बता दें कि 20 अगस्त को भरनो पुलिस ने रायकेरा उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 26 मवेशियों को पकड़ा था. पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की थी. न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को थाना परिसर में सभी 26 पशुओं को किसानों सौंप दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

