Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Gumla News : पालकोट में 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 80 हजार रु. जब्त

गुमला जिले के पालकोट थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की टीम ने करीब 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर.

Gumla : गुमला जिले के पालकोट थाने की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की टीम ने करीब 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 80 हजार रुपए नकद व तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो और एक ऑल्टो कार जब्त की गई है. पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया. 

 


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर झारखंड के रास्ते बिहार जा रहे हैं. इसके बाद पालकोट थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिन से 2 संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली. दोनों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. साथ ही तस्करों के पास से 80 हजार रुपए नकद भी बरामद किये गए. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.

 
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे. पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही