Search

 
 
 

Gumla News: कोर्ट परिसर में 92 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Gumla News: रक्तदान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों, जिला प्रशासन के कर्मियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. शिविर में कुल 92 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.
 
लोगों ने किया रक्तदान

Gumla News: गुमला के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन व जिला पुलिस के संयुक्त सहयोग से शनिवार को कोर्ट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य आमजनों के साथ-साथ न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं अन्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था.

 

इसे भी पढ़ें:


रक्तदान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों, जिला प्रशासन के कर्मियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. शिविर में कुल 92 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया.


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम कुमार लाल गुप्ता, प्रभारी न्यायाधीश प्रतिक राज, सिविल सर्जन शंभू चौधरी, चिकित्सक सुनील कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. 


पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं मानवीय सेवा है. स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और कई लोगों का जीवन बचाने में योगदान दिया जा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही