Gumla News: जिले के कोराम्बी गांव में करीब दो साल पहले बुजुर्ग बुद्धेश्वर उरांव की हत्या के मामले में फरार आरोपी करमपाल उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस अब मामले के दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई कर रही है. घटना 26 दिसंबर 2024 की है.
इसे भी पढ़ें:
प्राथमिकी के अनुसार, कोराम्बी गांव की मंगरी देवी की कुएं में गिरने से मौत हो गयी थी. 25 दिसंबर को टोंगरी इंदरा के समीप उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था. इसी दौरान बुद्धेश्वर उरांव भी वहां मौजूद थे. आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर झड़ी उरांव और उसके पुत्र करमपाल उरांव ने बुद्धेश्वर के साथ मारपीट शुरू कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

