Gumla News: नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पालकोट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बेचने के आरोपी अमित कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस मामले में आरोपी से जुड़े संभावित नेटवर्क तथा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

