Gumla News : गुमला अंजुमन इस्लामिया के 13 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव का विवाद सिविल कोर्ट पहुंच गया है. अंजुमन इस्लामिया के वर्तमान सदर मुशाहिद आजमी व सेक्रेटरी मकसूद आलम ने सिविल कोर्ट के जज सीनियर डिवीजन-वन की अदालत में वाद 60/2026 व मूल वाद 63/2026 दायर किया है. इसमें खलील असर्फी, मुर्शीद हनीफ व इरफान अली को प्रतिवादी बनाया गया है. मामले की सुनवाई के दौरान अंजुमन इस्लामिया की ओर से अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें
अदालत ने प्रस्तुत दस्तावेजों व बहस के बाद वाद को स्वीकृत कर लिया. साथ ही तीनों प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर निर्धारित की गई है. अंजुमन इस्लामिया के सदर मुशाहिद आजमी व सेक्रेटरी मकसूद आलम ने कहा कि वर्तमान अंजुमन अवाम के साथ है और अवाम की आवाज पर कभी भी चुनाव कराने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पांच वर्ष का है, जो पंचायत की सहमति से तय हुआ था. चुनाव कराने की जिम्मेदारी वर्तमान कमेटी की है और वह संवैधानिक तरीके से चुनाव कराएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कथित चुनाव की घोषणा के कारण समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है. समाज ऊहापोह में है. उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है. संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

