Gumla News: आदिवासी नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत के निधन के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी निशा भगत के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही.
इसे भी पढ़ें:
इसके बाद निशा भगत का अंतिम संस्कार चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारडीह गांव में सरना रीति-रिवाज के अनुसार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण, शुभचिंतक और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए.

सरना रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
निशा भगत के अंतिम संस्कार में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए. दोनों नेताओं ने दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
निशा भगत के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है. उनके सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता से जुड़े लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया. अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों ने भी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

