Gumla News: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में महिला के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार को गुमला भाजपा के कार्यकर्ता टावर चौक पर पुतला दहन करने पहुंचे. हालांकि, पुतला दहन से पहले ही गुमला पुलिस मौके पर पहुंच गई और भाजपा कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर अपने कब्जे में ले लिया.
इसे भी पढ़ें:
इस कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए. भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने जिस तत्परता से पुतला छीनने की कार्रवाई की, यदि उतनी ही सक्रियता अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिखाए तो बेहतर होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

