Search

 
 
 

Gumla News: निशा भगत की मौत की CBI जांच हो: आजसू

Gumla News: आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत शनिवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित निशा भगत के पैतृक गांव उरू पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके.
 
डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता, आजसू पार्टी

Gumla News: आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत शनिवार को गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित निशा भगत के पैतृक गांव उरू (उरू-बारडीह) पहुंचे. यहां उन्होंने निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल होकर, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से अंतिम विदाई दी. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल पिता हान्दू भगत और अन्य परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.


इसे भी पढ़ें:

 

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि निशा भगत की मौत ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने कहा कि निशा भगत का असमय निधन बेहद पीड़ादायक है. इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है.

 

उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. समाज में ऐसी परिस्थितियों को गंभीरता से समझने की जरूरत है, जहां किसी व्यक्ति की पीड़ा, संघर्ष और भावनाओं को समय रहते समझा जा सके. एक संवेदनशील समाज का दायित्व है कि वह हर व्यक्ति की बात सुने, उसकी समस्याओं को समझे और मुश्किल समय में उसे अकेला महसूस न होने दे.

 

डॉ. भगत ने कहा कि निशा भगत के निधन से पैदा हुए शून्य की भरपाई संभव नहीं है. इस दुख की घड़ी में आजसू पार्टी सहित पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही