Search

 
 
 

Gumla News : जिले के युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ें- डीसी

डीसी ने जिले में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मियों को दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी दिलेश्वर महतो.

Gumla : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय माई भारत सलाहकार समिति की बैठक हुई. डीसी ने जिले में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की और अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने का निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मियों को दिया.

 


जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अद्यतन स्थिति की जानाकारी दी. कहा कि माई भारत पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, स्वयंसेवी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने व विभिन्न अवसरों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है. 


डीसी ने जिले को मिला लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले के सभी कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, प्लस-टू उच्च विद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पात्र छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक पंजीकरण करायें, ताकि जिले के युवा इस राष्ट्रीय मंच का लाभ प्राप्त कर सकें. बैठक में डीडीसी अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, डीईओ कविता खालको सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही