Gumla News: जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के अंबेराडीह गांव में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में मुर्गा लड़ाई और अवैध हब्बा-डब्बा जुआ के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. थाना प्रभारी अंकित राज के नेतृत्व में पुलिस बल बाजार पहुंचा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस ने बाजार में अवैध रूप से लगाए गए जुआ के ठिकानों और मुर्गा लड़ाई के आयोजन को हटवाया. इस दौरान मौके पर मौजूद संबंधित सामान को जब्त किया गया. पुलिस की कार्रवाई से बाजार में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया.
बताया जाता है कि अंबेराडीह में प्रत्येक रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में एक ओर जहां ग्रामीण साग-सब्जियों सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीद-बिक्री करते हैं, वहीं दूसरी ओर जुआ, मुर्गा लड़ाई और कथित रूप से महुआ शराब की बिक्री जैसी गतिविधि होती थी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

