Search

 
 
 

Gumla News: डीसी ने की DLEPC की बैठक, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर

Gumla News: बैठक में उपायुक्त ने कहा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए जिले के संभावित निर्यात योग्य उत्पादों एवं उद्यमों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे उद्यमों एवं इकाइयों की पहचान की जाए, जिनके उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार संपर्क के माध्यम से निर्यात योग्य बनाया जा सकता है.
 
स्थानीय उत्पादों के मार्केटिंग पर जोर

Gumla News: गुमला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (District Level Export Promotion Committee–DLEPC) की बैठक आयोजित की गई. 

 

इसे भी पढ़ें:


बैठक में उपायुक्त ने कहा जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति को सक्रिय रूप से कार्य करते हुए जिले के संभावित निर्यात योग्य उत्पादों एवं उद्यमों को चिह्नित करने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के ऐसे उद्यमों एवं इकाइयों की पहचान की जाए, जिनके उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं बाजार संपर्क के माध्यम से निर्यात योग्य बनाया जा सकता है.

 
उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने से जिले के उद्यमियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्यात की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को केवल बैठकों तक सीमित न रखते हुए चिन्हित उद्यमों के साथ नियमित समन्वय एवं फॉलोअप सुनिश्चित करें.

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन पॉलिसी तथा झारखंड एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत जिला स्तर पर निर्यात को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमों को निर्यात से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

 

बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बैंकिंग संस्थानों, वाणिज्यिक एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़े प्रतिनिधि तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही