Search

 
 
 

Gumla News : SIR को लेकर डीसी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, कहा-छूटे नोटिसों को जल्द पूरा कराएं

Gumla News: डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से SIR प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. कहा कि जितने भी नोटिस लंबित या छूटे हुए हैं, उन्हें समय पर पूरा कराने में मदद करें.
 
राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीसी.

Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने SIR को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक का उद्देश्य SIR प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित व समयबद्ध तरीके से पूरा करना था. डीसी ने कहा कि SIR प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी. उन्होंने राजनीतिक दलों प्रतिनिधियों के साथ SIR में सामने आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से SIR प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. कहा कि जितने भी नोटिस लंबित या छूटे हुए हैं, उन्हें समय पर पूरा कराने में मदद करें. ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. बैठक में कांग्रेस के फिरोज आलम, भाजपा के सविंदर सिंह, जेएमएम के रंजीत सिंह व अशोक तिर्की मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही