Search

 
 
 

Gumla News: SIR-2026 के विशेष शिविरों का DC ने लिया जायजा, ऑन-द-स्पॉट वोटरों की समस्या का समाधान

Gumla News: उपायुक्त ने दोनों पंचायतों के शिविर में पहुंचे लोगों से बात कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
 
विशेष शिवर का निरीक्षण करते डीसी दिलेश्वर महतो

Gumla News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों की जमीनी स्थिति एवं प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से गुमला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने शनिवार को विभिन्न पंचायत भवनों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने करौंदी एवं पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली.


इसे भी पढ़ें:

 

शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से लिया फीडबैक

उपायुक्त ने दोनों पंचायतों के शिविर में पहुंचे लोगों से बात कर SIR-2026 की प्रक्रिया के दौरान उन्हें हो रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों के प्रकार, उनके निष्पादन की स्थिति तथा दस्तावेज सत्यापन से संबंधित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

 

इस दौरान अधिकारियों द्वारा शिविर में सामने आ रही विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त आवेदनों की प्रकृति से उपायुक्त को अवगत कराया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की नियमानुसार जांच करते हुए पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया.

कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

निरीक्षण के दौरान सामने आए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना और पुनरीक्षण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाना है.

नोडल पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

पुग्गू पंचायत में आयोजित शिविर के लिए एसडीओ सदर अखिलेश कुमार तथा करौंदी पंचायत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. उपायुक्त ने दोनों नोडल पदाधिकारियों से शिविर में प्राप्त मामलों एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करें.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही