Gumla : गुमला जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डीसी दिलेश्वर महत्तो ने खुद रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया. उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की.
उन्होंने कहा कि रक्तदान सुरक्षित प्रक्रिया है. इसलिए आप सभी भी बिना किसी झिझक के रक्तदान करें. आपका एक यूनिट खून किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है. विशेष रूप से सिकल सेल एनीमिया व थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित अंतराल पर खून की आवश्यकता होती है. ऐसे बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए हर स्वस्थ व्यक्ति को इस महादान अभियान से जुड़ना चाहिए.
शिविर में डीडीसी अनिमेष रंजन ने रक्तदान किया. इस दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी, डीटीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment