Search

 
 
 

Gumla News : डीसी ने की बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा, बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने बैंक अधिकारियों को जरूरतमंदों को ऋण देने में तेजी लाने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी दिलेश्वर महतो.

Gumla News : गुमला डीसी दिलेश्वर महतो ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने बैंक अधिकारियों को जरूरतमंदों को ऋण देने में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही अभियान चलाकर पहले दिए गए ऋण की वसूली करने की बात कही. बैठक में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) व जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की जून तिमाही की समीक्षा की गई.

गुमला की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


डीसी ने जिले में बैंकिंग योजनाओं, ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन व परिसंपत्तियों की स्थिति की बिंदुवार जानकारी ली. बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही तक जिले का ऋण-जमा अनुपात 34.67 प्रतिशत रहा. यह मार्च तिमाही की तुलना में 1.70 प्रतिशत अधिक है. इस पर डीसी ने बैंकों को जिले का ऋण-जमा अनुपात 40 प्रतिशत तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा.

 

4,957 किसानों को मिला ऋण

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में बताया गया कि जून तिमाही तक 4,957 किसानों को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करीब 3,500 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया है. पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए 88 किसानों के क्रेडिट कार्ड के आवेदन को स्वीकृति दी गई. डीसी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए स्वीकृत ऋणों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


NPA कम करने पर जोर

बैंकवार गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) की समीक्षा के दौरान सरकारी प्रायोजित योजनाओं में NPA की स्थिति पर चर्चा हुई. डीसी ने बैंकों को ऋण वसूली अभियान चलाने व लोक अदालत के माध्यम से भी लंबित ऋणों की वसूली कर NPA कम करने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही