Search

 
 
 

Gumla News: रायडीह में SIR सुनवाई का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Gumla News: सिलम पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त ने स्वयं कई मामलों की सुनवाई की. उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों की जांच की. नियमानुसार दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का सत्यापन करने के बाद कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.
 
शिविर का निरीक्षण करते डीसी दिलेश्वर महतो

Gumla News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR-2026 के तहत चल रही सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया का उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने जायजा लिया. उन्होंने रायडीह प्रखंड के विभिन्न विशेष मतदाता शिविरों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिलम पंचायत भवन और ग्राम पंचायत सिकोई में आयोजित शिविरों में पहुंचकर मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.


इसे भी पढ़ें:


सिलम पंचायत में आयोजित शिविर में उपायुक्त ने स्वयं कई मामलों की सुनवाई की. उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों की जांच की. नियमानुसार दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का सत्यापन करने के बाद कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया.


उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक मामले की जांच उपलब्ध दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने को कहा.


लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शिविरों के टैग वरीय अधिकारी एसडीओ सदर अखिलेश कुमार एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ललन कुमार रजक से लंबित मामलों की जानकारी ली. उन्होंने प्राप्त प्रपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन कर ऑनलाइन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

सीलम वृद्धाश्रम में सत्यापन की समीक्षा

शिविरों के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सिलम स्थित वृद्धाश्रम का भी दौरा किया. उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के मतदाता सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की और सभी पात्र वृद्धजनों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन पात्र वृद्धजनों के पास अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं है, उनकी पात्रता के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए. 


वहीं, SIR-2026 के तहत नोटिस प्राप्त वृद्धजनों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही