Search

 
 
 

Gumla News: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Gumla News: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को उपायुक्त को बताया.
 
लोगों समस्याएं सुनते गु उपायुक्त दिलेश्वर महतो

Gumla News: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को उपायुक्त को बताया. उपायुक्त ने सभी समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

गुमला की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान विद्यालय में शिक्षक के प्रतिनियोजन से पठन-पाठन प्रभावित होने, उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्ति के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति, घाघरा में अतिक्रमण हटाने एवं शौचालय से संबंधित समस्या, विशुनपुर बाजार शेड की मरम्मत एवं नाली निर्माण तथा पालकोट में भूमि विवाद एवं कथित अतिक्रमण से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए. 


इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण-पत्र निर्गत करने, रोजगार, मुआवजा भुगतान सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों में भी आवेदन प्रस्तुत किए.

 

उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही