Search

 
 
 

Gumla News: गुमला में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैंप: जानें आपके क्षेत्र में कब लगेगा शिविर

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग प्रखंड स्तर पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) टेस्ट कैंप का आयोजन करने जा रहा है. गुमला के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रखंडवार रोस्टर (समय-सारणी) जारी किया है.
 
गुमला जिला की खबरें

Gumla: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग प्रखंड स्तर पर स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) टेस्ट कैंप का आयोजन करने जा रहा है. गुमला के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रखंडवार रोस्टर (समय-सारणी) जारी किया है. 


इससे पहले लोगों के लिए पंचायत स्तर पर विशेष लर्नर लाइसेंस शिविर लगाए गए थे. अब उन सभी योग्य आवेदकों के लिए यह विशेष कैंप लगाया जा रहा है, जिनका लर्नर लाइसेंस (LL) बने हुए कम-से-कम एक महीना (30 दिन) पूरा हो चुका है. 

 

इसे भी पढ़ें:


प्रखंडवार शिविर की तिथि और समय 

11 अगस्त को रायडीह के प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक और गुमला के बस डिपो, दुन्दुरिया में दोपहर 2 से 3 बजे तक कैंप लगेगा. 19 अगस्त को डुमरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक तथा चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा. 


22 अगस्त को घाघरा में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक और विशुनपुर में दोपहर 2:30 से 03:30 बजे तक संबंधित प्रखंड मुख्यालय परिसरों में शिविर आयोजित होंगे. इसके अलावा, 27 अगस्त को सिसई में सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक और भरनो में दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक प्रखंड मुख्यालय परिसर में कैंप लगेंगे. 


29 अगस्त को पालकोट में सुबह 10 से 11:00 बजे तक, बसिया में दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक और कामडारा में दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक प्रखंड मुख्यालय परिसरों में टेस्ट का आयोजन होगा. अंतिम कैंप 1 सितंबर 2026 को जारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगाया जाएगा.

 

ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और जरूरी दस्तावेज अनिवार्य

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कैंप में शामिल होने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है. जिन आवेदकों का लर्नर लाइसेंस जारी हुए एक महीना हो चुका है, वे सारथी पोर्टल (sarathi.parivahan.gov.in) पर जाकर अपने ब्लॉक कैंप के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं और निर्धारित सरकारी शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. बिना स्लॉट बुक किए किसी भी परिस्थिति में ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा.


टेस्ट के दिन आवेदकों को अपने साथ मूल (Original) लर्नर लाइसेंस, ऑनलाइन आवेदन की पावती, स्लॉट बुकिंग की रसीद, शुल्क भुगतान रसीद और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही, टेस्ट देने वाली गाड़ी, वाहन का आर.सी. (RC) और इंश्योरेंस पेपर भी साथ लाना आवश्यक है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही