Search

 
 
 

Gumla News :  बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित चट्टी गांव में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Gumla :  जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित चट्टी गांव में मंगलवार की सुबह एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, धना उरांव मंगलवार तड़के घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उन पर डंडे से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया और  मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे समेत अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं.

 

वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे किसी अनहोनी का भय था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस फिलहाल उसके दावे की सत्यता की जांच कर रही है.

 

घटना को लेकर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. कुछ लोगों ने आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की बात कही है.

 

लेकिन पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगा रही है. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही