Gumla : गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र के घोड़ापहाड़ गांव में पत्थर पर गिरने से एक किसान की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान इदुवा किसान (59 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना सोमवार की है.
बताया गया कि इदुवा किसान का बेटा सुरेन्द्र किसान जंगल से बैल-बकरी चराकर घर लौटा था. घर के सामने चट्टान के पास बैठे पिता से उसने बैल को रोकने के लिए कहा. पिता के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर सुरेन्द्र ने पिता को धक्का दे दिया, जिससे वे पत्थर पर गिर गए. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ़्तार का जेल भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

