Search

 
 
 

Gumla News: खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान, होटलों-रेस्टोरेंट-स्वीट्स शॉप से लिया सैंपल

Gumla News: अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में खाद्य, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग, वॉटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, वेज-नॉनवेज के पृथक रखरखाव से जुड़े मानकों का जायजा लिया. टीम ने खाद्य समाग्री का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा गया.
 
फूड सेफ्टी टीम खाद्य पदार्थ की सैंपल लेते

Gumla News: राज्य के संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त और गुमला के उपायुक्त व अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर गुमला शहरी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें खाद्य प्रतिष्ठानों में हाइजीन तथा दूध एवं दूध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 


जिले में यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर एवं आशा राज के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया. डीएसपी रोड स्थित मधुबन, द ईटरी, एसएस स्कूल के समीप मंत्री स्टोर सहित शहर के विभिन्न किराना दुकानों, थोक व खुदरा प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई.


अधिकारियों ने इन प्रतिष्ठानों में खाद्य, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग, वॉटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट, वेज-नॉनवेज के पृथक रखरखाव से जुड़े मानकों का जायजा लिया. टीम ने खाद्य समाग्री का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा गया. 


खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने तथा आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित एवं  गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही