Gumla News: रायडीह प्रखंड क्षेत्र के शंखमोड़ मांझाटोली एवं नवागढ़ पतराटोली में गणपति पूजा हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. पूजा पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित अरूण दास गोस्वामी की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया. श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा अर्चना कर सुख शांति-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की. पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण है.
इसे भी पढ़ें:
शंखमोड़ मांझाटोली में गणेश पूजा के अवसर पर 16 सितम्बर की रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. जहां नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इस मौके पर अध्यक्ष रिषभ प्रसाद, सचिव संतोष दास निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष निलेश कुमार झा, शेखर दास शैलेश कुमार झा मनिष कुमार झा आदि मौजुद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

